स्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फिरदौस ने सबसे आकर्षक स्लोगन लिखकर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह दिखा।
बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए बुधवार को महाविद्यालय की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ .संगीता सिन्हा ने कहा कि आज पूरी दुनियां इंटरनेट के सहारे हो गई। जिस तरह से नेट का हमारे जीवन में उपयोगिता बढ़ती है। उसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ा है। जागरूकता से ही अपराधों से बचाव हो सकता है। इसके पूर्व हुई स्लोगन प्रतियोगिता में आयुष गुप्ता दूसरे और करुणा सागर ने तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. कलावती, डॉ. अमिता सिंह, रमाकांत गौड़, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. शमशेर बहादुर, विश्व प्रकाश शुक्ला रहे।