फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अब नहीं मिलेगा कृषि व मौसम संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम विज्ञान विभाग एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में जिला कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से संचालित ग्रामीण कृषि व मौसम सेवा संबंधी परामर्श आगामी बुधवार से नहीं मिलेगा। जिला कृषि मौसम इकाई द्वारा संचालित होने वाली इस परियोजना को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के माध्यम से वर्ष 2019 से किसानों के हित में संचालित किया जा रहा था। यह जानकारी जिला कृषि व मौसम विज्ञानी डा. एसपी सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से जनपद के हजारों किसान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से लाभान्वित होते थे। परियोजना के माध्यम से जनपद में सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को कृषि मौसम परामर्श बुलेटिन प्रसारित किया जाता है। इस परियोजना को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के आदेश से 25 नवंबर 2021 से बंद करने का आदेश जारी किया गया है जिससे पूर्वांचल के सात जनपदों के किसान इस परियोजना से मिलने वाले लाभ से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें