फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में नहीं मिल पा रही मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र में लोगों को मुफ्त वाई-वाई की सुविधा दिये जाने की योजना अब तक पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ पायी है। सुविधा के नाम पर नगर पालिका कार्यालय के समीप लगा वाई-फाई पासवर्ड से सुरक्षित होने के कारण आमजन उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वहीं चकिया तिराहे पर लीज लाइन के अभाव में वाई-फाई की सुविधा शुरू ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

निदेशक स्थानीय निकाय ने 28 अक्टूबर को प्रदेशभर के सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर सार्वजनिक स्थान मसलन बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन के समीप कम से कम एक स्थान पर वाई-फाई की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए आदेशित किया था। शासन से आदेश के एक माह बीत जाने के बाद भी नगर पालिका क्षेत्र में वाई- फाई की सुविधा पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ पाई है। नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से नगर में दो स्थानों पर वाई-फाई लगाये जाने का निर्णय लिया गया था। जिसमें एक वाई-फाई नगर पालिका कार्यालय के समीप और दूसरा चकिया तिराहे पर लगाया जाना था। नगर पालिका कार्यालय के समीप वाई-फाई की सुविधा तो शुरू की गई लेकिन उसके सिग्नल पासवर्ड से सुरक्षित होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं चकिया तिराहे पर पास लीज लाइन नहीं मिलने के कारण वहां मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू नहीं पायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें