फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli : नई तकनीकी अपना कर किसान अपनी आय करें दोगुनी, कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में गोष्ठी आयोजित

Tue, 07 Jan 2025 06:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

किसान नई तकनीक को अपनाकर कैसे अपनी आय को दोगुना करे इसके मद्देनजर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि नई तकनीक कितनी फायदेमंद है और इसका आय से क्या संबंध है। कार्यक्रम में मौजूद किसान भी प्रेरित हुए और इसे अपनाने की बात कही।
 
विज्ञापन
युवा किसानों का सम्मान किया गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी, सेमिनार व.भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने किया। जहां पर किसानों को तमाम तरह की नई तकनीकी अपने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


कहा कि नई तकनीकी अपना करी किसान अपनी आई को दुगुनी कर सकता है। इस दौरान डीएम ने कहा कि किसान औद्यानिक फसलों की उन्नत खेती को अपनाकर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। औद्यानिक खेती के बढ़ावा दिए जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने पर बल दिया।

जिला उद्यान अधिकारी डा शैलेंद्र देव दूबे ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों व जनपद में प्राप्त लक्ष्यों की जानकारी दी। उद्यान विज्ञानी डा मनीष सिंह ने बागवानी फसलों की तैयारी, रोगों से बचाव व अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बारे में किसानों को अवगत कराया।
विज्ञापन


भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र के विज्ञानी डा एसएन चौरसिया ने फल व सब्जियों की उन्नतशील खेती व संरक्षित खेती के विषय में प्रकाश डाला। डा राकेश दूबे ने जनपद में भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सिंघाड़ा व मखाना की खेती को बढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी प्रदान की।

मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने कृषकों को अतिरिक्त आय सृजन के लिए फसल विविधीकरण को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान डा एएन त्रिपाठी, डा डी राम ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें