फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता : टाई ब्रेकर में मणिपुर ने गाजीपुर यूपी को 4-1 से हराया

Tue, 07 Jan 2025 06:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

धानापुर में आयोजित अंतरप्रातिय फुटबॉल प्रतियोगिता में मणिपुर और गाजीपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें मणिपुर की टीम विजयी हुई। इस जीत के बाद खिलाड़ी उत्साहित दिखाई दिए।
 
विज्ञापन
मैदान में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर शहीद स्पॉटिंग क्लब द्वारा आयोजित अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मणिपुर की टीम बारा गाजीपुर को टाई ब्रेकर में 4-1 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश कर गई। 90 मिनट के हुए खेल में पहले हाफ के 20 वें मिनट में मणिपुर के खिलाड़ी पैट्रिक ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल कर अपने टीम को बढ़त दिल दी लेकिन बारा गाजीपुर की टीम के कामरान ने 35 वें मिनट में ही गोला कर अपने टीम को बराबरी पर ला दिया।

विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी दोनों टीम एक दूसरे पर दबाव बनाए हुए थे लेकिन कोई भी टीम खेल समाप्ति तक कोई भी गोल नहीं कर पाया। मैच के मुख्य अतिथि रामशरण यादव और सुनील पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य रूप से नईमुल हक खान, शाहआलम खान, हाजी बिस्मिल्लाह, मनीष सिंह, सुशील मिश्रा, अजहर खान सहित हजारों खेलप्रेमी उपस्थित रहे। कमेंट्री आतिफ खान और इनाम ने तथा निर्णायक रशीद खान, शमशाद, और उमेश कुमार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें