पीडीडीयू नगर। दुकानों में रखी मिठाइयों और पैकेट पर एक्सपायरी डेट लिखे जाने आदेश के एक वर्ष बाद भी जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है। मिठाइयों की प्रतिष्ठित दुकानों से लेकर साधारण ॉ विक्रेता तक मानक को दरकिनार कर धड़ल्ले से मिठाइयां बेच रहे हैं। जबकि एक माह बाद दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार है, जिसमें मिठाईयों की ज्यादा खरीदारी होती है।
लोगों के स्वास्थ्य और सेहत को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से खुले में बिकने वाली मिठाइयों की एक्सपायरी डेट काउंटर पर दर्शाये जाने के निर्देश दिये गये थे। आदेश को आये एक वर्ष बीत चुके हैं। बावजूद इसके अब तक किसी भी मिठाई विक्रेता ने इसका पालन शुरू नहीं किया है। जबकि एक माह बाद नवरात्र, दशहरा, दीपावली जैसे पर्वो पर मिठाईयों की बिक्री बढ़ेेगी।
पीडीडीयू नगर। शहर में नकली खोवे की बिक्री को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से आये दिन जांच की जाती है। जबकि उनकी नजर उन दुकानों पर नहीं पड़ती है जहां खुले में बिना एक्सपायरी दर्शाये मिठाइयों की बिक्री की जा रही है। जबकि जिले की अधिकतर प्रतिष्ठित दुकानें पीडीडीयू नगर में स्थित है। संवाद
दुकानदारों को इस नियम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एक माह के भीतर इसे सख्ती से लागू करा दिया जाएगा। उसके बाद मिठाइयों पर एक्सपायरी नहीं दर्शाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरएल यादव, अभिहीत अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन