पीडीडीयू नगर। अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिले में सभी पात्र गृहस्थियों को सरकार की ओर से झोले का वितरण किया जाना था। पांच अगस्त को धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन तो किया गया लेकिन झोले की कमी के कारण सिर्फ 20 हजार झोलों का ही जिले में वितरण हो पाया है, जो कि कुल पात्र गृहस्थियों को 5.60 फीसद ही है। दो दिन भी शनिवार को कोटे की दुकान पर राशन लेने पहुंचे लोगो को झोला नहीं मिल पाया । लोग कोटेदार से झोला मांग रहे हैं। कोटेदारों को भी परेेशानी हो रही है।
जिले के चारों नगर निकाय पीडीडीयू नगर, सैयदराजा, चंदौली और चकिया में कुल 25583 पात्र गृहस्थी है। वहीं जिले के नौ ब्लॉकों में कुल 331162 पात्र गृहस्थियां है। ऐसे में जिले में पात्र गृहस्थियों की संख्या तीन लाख 56 हजार 745 है। शासन की ओर से पांच अगस्त को आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत सभी पात्र गृहस्थियों को झोले के साथ अन्न वितरण किया जाना था। आकांक्षात्मक जिला होने चलते चंदौली में वितरण के लिए सिर्फ बीस हजार झोले ही आये। ऐसे में कुल पात्र गृहस्थियों के सापेक्ष सिर्फ 5.60 फीसद लोगों को ही झोला मिल पाया है। जबकि इस माह 15 अगस्त निशुल् राशन का वितरण किया जाना है। दो दिन बीत जाने के बाद शनिवार को किसी भी पात्र गृहस्थी को झोला नहीं मिल सका। मुफ्त राशन के साथ झोला नहीं मिलने के कारण लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी देवेद्र प्रताप सिंह ने बताया सूचना विभाग की ओर से सिर्फ बीस हजार झोले ही वितरण के लिए दिये गये थे। जिन्हें बांट दिया गया है। आगे झोला प्राप्त होने पर उसका वितरण किया जाएगा।