फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली पर 18 वर्ष पुराने अतिक्रमण को एसडीएम ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। अमांव गांव में नाली पर हुए 18 वर्ष पुराने अतिक्रमण को एसडीएम चकिया ने शनिवार को जेसीबी की मदद से हटवाया। लोगों के अनुसार नाली पर अतिक्रमण के चलते गांव में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमांव गांव में पानी निकासी के अवरुद्ध होने से जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान यदुनाथ चौहान के साथ शुक्रवार को एसडीएम चकिया प्रेम प्रकाश मीणा को दिया था । इसके बाद शनिवार को एसडीएम ने गांव पहुंच कर निरीक्षण किया तो देखा कि नाली पर बाउंड्री बना दी गई थी। वहीं उसमें पिलर बनाकर गेट लगा दिया गया। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर जेसीबी मंगवाई और बाउंड्रीवाल तोड़कर नाली को खोदवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया। एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान देखा कि आधा गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। कहा कि तकरीबन 300 घरों का पानी रुका हुआ था, जिसके कारण नाली खोदवायी गई है। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार व हल्का लेखपाल राम इकबाल रंजन समेत ग्राम प्रधान यदुनाथ, पूर्व प्रधान भूल्लन चौहान सिंह,सुनील सिंह, अभिषेक कुमार ,निहोर सिंह ,धर्मराज चौहान, दुर्गा चौहान अर्जुन चौहान ,सुरेश,मुन्ना, परमहंस, रामजन्म, रामचन्दर ,महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें