फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी लेखनी से आम आदमी के पैरोकार बने रहे प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर शनिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित गोष्ठी में उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने मुंशी प्रेमचंद को अपनी लेखनी के माध्यम से आम आदमी का पैरोकार बताया। अस्मिता नाट्य संस्थान, पब्लिक थिंकर्स एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन की ओर से नगर के चंदासी स्थित एक रेस्त्रां में मुंशी प्रेमचंद स्मृति संगम और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कविता के माध्यम से मुंशी प्रेमचंद को याद किया गया। वहीं वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लमही को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने पर ताली और थाली बजाकर खुशी व्यक्त कर किया। इस मौके पर मोहन रॉय, सतनाम सिंह, संतोष पाठक, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. उमाशरण, डॉ. जीके पांडेय, प्रमोद अग्रहरि, गुड्डू विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, राजीव अरोड़ा, अंजू चौहान, ऊषा गुप्ता, राजेश गुप्ता, निशिश रंजन को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता चंद्रभूषण मिश्र कौशिक ने, संचालन श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव ने और धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार गुप्ता ने की। वारी, सुरभि जायसवाल, रेखा सिंह, अशोक वर्मा, अखिलेश गुप्ता, उमेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें