सकलडीहा। विकास खंड के धरहरा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि अवध किशोर सिंह निदेशक सहायक बेसिक शिक्षा वाराणसी मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी के बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग से जोड़कर निपुर्ण भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अवध किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक वही जो सबके लिये प्रेरणाश्रोत बनें। बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति जुनून और उत्सावर्धन पैदा करें। शासन की ओर से निपुर्ण भारत मुहिम के तहत बच्चों को शिक्षित करना है। वहीं उर्दू मंडलीय शिक्षा निदेश मनीष पांडेय ने कहा कि बच्चों के अंदर भाषा और संख्या ज्ञान के साथ मौखिक भाषा, पठन, लेखन और गणित की शिक्षा बेहतर बनाना है। इस मौके पर डायट प्रवक्ता रौशन सिंह, जेपी रावत, जयनारायण यादव, डा. देवेंद्र प्रताप सिंह यादव, अशोक सिंह, अरविंद उपाध्याय, सुनीता सिंह, चन्द्रमौलिक दीक्षित, प्रीति अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।