फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 15 Aug 2016 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जलनिकासी करवाते सकलडीहा विधायक सुशील सिंह।
विज्ञापन
 विकास खंड के चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर के समीप पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जल जमाव हो गया है। सावन के अंतिम सोमवार के पूर्व भी जल निकासी न होने से नाराज भक्तों रविवार की सुबह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों केे समझा बुझा कर शांत कराया और पानी निकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बारिश के कारण सेनानी स्थल और कालेश्वर मंदिर मार्ग पर जल जमाव हो गया है। गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने पर लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज ग्रामीणों ने जल निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह ने जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। विधायक ने स्वंय निकासी की व्यवस्था करवाई जिससे की देर शाम तक पानी निकल पाया। इस मौके पर बैकुंठ, मोनू सिंह, मंजीत कुमार, मृत्युंजय उपाध्याय, बल्ली यादव, सुजीत कुमार, अब्बास अली, रोहित, रंजीत, लालजी राम, अजीत, सोनू कन्नौजिया, सतेन्द्र सोनी, अनिल राय, जावेद अली, डोमन राम, रामअवतार सिंह, अनिल सिंह, मस्तान आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें