फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने दिया 13 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चहनिया। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को पश्चिम वाहिनी गंगा के तट बलुआ से जिले को करीब 13 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने ने जिला पंचायत की ओर से कराए जाने वाले दर्जनों धार्मिक स्थलों के जिर्णोद्धार, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही बलुआ घाट विकास कार्य का लोकार्पण भी किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अच्छी नीतियों के करण तेजी से समग्र विकास हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय दोपहर में बलुआ पहुंचे। बलुुआ से उन्होंने जिले के 163 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये विकास कार्य जिला पंचायत की ओर से कराए जाने हैं। वहीं पहले से बनकर तैयार बलुआ घाट का लोकार्पण भी सांसद ने किया। कहा कि पिछले दिनों सकलडीहा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकलडीहा में बीजेपी का विधायक न होने पर अफसोस जताया था। कहा था कि यहां यदि भाजपा का विधायक होता तो विकास और तेज गति से होता। मारकंडेय महादेव का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि वहां के कार्यों की चर्चा बहुत जोर-शोर से होती है। बलुआ में कराए गए कार्यों की चर्चा कम होती है। उन्होंने चंदौली में बन रहे ओवरब्रिज, अंडरपास, हर घर-नल से जल योजना व गैस सिलेंडर से लेकर बिजली-सड़क सहित अन्य परियोजनाओं की जानकारी दी। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर छत्रबलि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, सूर्यमुनि तिवारी, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. योगेंद्रनाथ ओझा, दीपक जायसवाल, योगेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, आशीष रघुवंशी, विपुल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो रहे। संचालन डा. अरविंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें