फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में मिला डीपीओ के चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर के सकलडीहा रोड स्थित एक निजी अस्पताल के समीप बंद कमरे में बाल पुष्टाहार विभाग में तैनात चालक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मकान मालिक गोरखनाथ सिंह ने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद पुलिस घटना के तथ्यों की जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक की हार्ट अटैक से मौत हुई होगी।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र जिंदासपुर निवासी राम बदन यादव(55) जिला मुख्यालय स्थित बाल पुष्टाहार विभाग में चालक पद पर तैनात थे। जो सकलडीहा रोड स्थित निजी अस्पताल के समीप गोरखनाथ सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रहते थे। मकान मालिक गोरखनाथ सिंह ने बताया कि रामबदन दो दिनों से कमरे के बाहर नहीं आए। इसपर उन्होंने आशंका जताते हुए कमरा खोलकर देखा तो दंग रह गए। जहां बेड पर मृत देख उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल पांडेय छानबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। गाजीपुर निवासी मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। रामबदन बाल पुष्टाहार विभाग में चालक पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें