फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले- किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था

Sat, 30 Apr 2022 10:12 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

चंदौली के कैलाशपुरी में बीता रात युवा डॉक्टर दानिश (31)  ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार भोर में हुई। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली में बीती रात एक युवा डॉक्टर दानिश ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, दानिश डिप्रेशन का शिकार था। इसी कारण उसने ऐसा भयानक कदम उठाया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. सादिक अपने परिवार के साथ पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में मकान बनाकर रहते हैं। शुक्रवार देर रात उनके चिकित्सक पुत्र डॉ दानिश (31)  ने अपने कमरे ने पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर झूलकर जान दे दी।  शनिवार भोर में डॉ सादिक सहरी के लिए दानिश को उठाने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में प्रवेश किया तो पंखे से लटका दानिश का शव देखकर होश उड़ गए। देखते ही देखते वहां लोगो की भीड़ लग गई। पिता के अनुसार कई दिनों से दानिश किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद शनिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कोतवाली ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें