फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय को मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के लाल लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय को को 22 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अतिविशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने उनको गलवान घाटी में चीन को धूल चटाने में योगदान देने पर सम्मानित किया। राय वर्तमान में राष्ट्रपति के सुरक्षा सलाहकार के रूप में तैनात हैं ।
विज्ञापन

चंदौली के कैली रोड निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर जीएल राय के बड़े पुत्र 57 वर्षीय संजीव राय 1986 से सेना में हैं । उनका परिवार नोएडा में रहता है। पिता जीएल राय ने बताया कि संजीव ने सेना में तैनाती के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे से उन्हें पहले भी राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुका है। वह 2019 में लद्दाख डिवीजन हेडक्वार्टर के कमांडिंग अफसर थे । गलवान घाटी में चीन और भारतीय सेना की लड़ाई संजीव राय के नेतृत्व में ही हुई थी । उसमें सेना ने चीन को कई किलोमीटर पीछे धकेल दिया था। उसके बाद से संजीव राष्ट्रपति के सुरक्षा सलाहकार के रूप में सेवा दे रहे हैं। चंदौली में रहने वाले चचेरे भाई चंचल राय ने कहा कि हमें अपने भाई पर गर्व है। उन्होंने चंदौली जिले का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय के पिता जीएल राय ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में समारोह के दौरान संजीव को मेडल मिलता देख आंखें खुशी से नम हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें