पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद उत्तरी, नगर के कुछ वार्डों और चंदौली में संकटग्रस्त लोगों व अत्यंत गरीबों और दैनिक मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने कहा की समाज के प्रति सेवा की भावना रखते हुए लगातार विधानसभा क्षेत्र के गरीबों व असहायों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, अनुराग मौर्य, विष्णु पटेल, संतोष जायसवाल, आशीष पटेल, प्रकाश मौर्य, विनोद पटेल, राजवीर यादव, शिवदास पटेल उपस्थित थे।
इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के चल रहे पवित्र माह रमजान को देखते हुए रविनगर मोहल्ले में रजनीश कुमार उर्फ डब्लू सिंह ने 20 जरूरतमंदों के बीच राशन, खजूर व मास्क का वितरण किया। इस दौरान पूर्व सभासद राजकुमार कन्नौजिया, मालती गुप्ता, शेरबहादुर सिंह, रिंकू सिंह, प्रशांत यादव, अनिल यादव, सोनू यादव, विकास मिश्रा, मोनू मिश्रा, मोहित चौहान, शमशेर चौहान, प्रकाश मौर्या, रवि मौर्या, शेषनाथ आदि मौजूद रहे। वहीं समाजसेवी सुरेश कुमार उर्फ झगड़ू की ओर से क्षेत्र के ताहिरपुर-मिल्कीपुर गांव में बच्चों के बीच बिस्किट, चॉकलेट, फ्रूटी, नमकीन व चिप्स का वितरण किया गया। इस मौके पर सुरेश कुमार पासवान, श्यामलाल चौधरी, छोटेलाल, नरेश कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे। धीना: क्षेत्र के मोहनभीटी गांव में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि शेरू सिंह व आंगनबाडी कार्यकत्री अनीता देवी ने 31 महिलाओं के बीच नमकीन, दलिया, लड्डू व माक्स वितरित किया। साथ ही गांव के 72 गरीब बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट के पैकेट भी बांटे। इस मौके पर सीडीपीओ बरहनी रामप्रकाश मौर्य, अनीता उपाध्याय, चंदा, जयप्रकाश उपाध्याय, हेमंत उपाध्याय, ग्राम प्रधान श्यामसुंदर बिंद, मैन सिंह आदि मौजूद थे। कंदवा: क्षेत्र के नूरी गांव के समाजसेवी व चिकित्सा डा. मनोज सिंह चंदेल ने आसपास घूम रहे बंदरों को केला खिलाया। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भी 28 गरीबों व असहायों के बीच चावल, दाल, आटा, आलू, तेल, नमक, साबुन, मसाला आदि के पैकेटों का वितरण किया गया। इस दौरान रामजी गुप्ता, दुर्गा जायसवाल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर में बच्चों में चॉकलेट वितरित करते डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमंत कुटियाल।- फोटो : CHANDAULI