फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप ने स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम किया रौशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहकुटी, हनुमानपुर निवासी दिलीप गुप्ता ने हरियाणा के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित क्वान की डो प्रतियोगिता के 88 किग्रा भारवर्ग में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। रविवार को घर लौटने पर खेल प्रेमियों ने दिलीप का स्वागत किया।
विज्ञापन

दिलीप मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज, करमपुर, गाजीपुर में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। दिलीप की मां इंद्रावती देवी ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच अमित कुमार सिंह को दिया। दिलीप का स्वागत करने वालों में अजित कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश समेत कई खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें