फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कड़ी धूप में जमीन पर बैठकर बच्चों को पढ़ते देख चौंक गए DIG, बोले स्कूल तो मॉडल हो गए, फर्नीचर नहीं है क्या

Sat, 13 Apr 2024 08:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के नियामताबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय में बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते देख डीआईजी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि अब तो स्कूल मॉडल हो गए हैं। यहां फर्नीचर नहीं है क्या?
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को जमीन पर बैठे देख चौंक गए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआईजी डॉ. ओपी सिंह ने नियामताबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय के निरीक्षण के दौरान गर्मी में जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चों को देखकर चौंक गए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय मॉडल हो गए हैं, फिर यहां क्यों ऐसी स्थिति है। प्रधानाध्यापिका को बुलवाया और पूछा- क्या विद्यालय में फर्नीचर नहीं है? उन्होने कहा कि नहीं है सर। इसके बाद अधिकारी कुछ देर मंथन करने के बाद वहां से आगे बढ़ गए। बच्चे उन्हें आशा भरी नजरों से निहारते रहे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
लोकसभा चुनाव को लेकर डीआईडी डॉ. ओपी सिंह शनिवार को जिले में व्यवस्था परखने के लिए पहुंचे। इस दौरान वे नियामताबाद विकासखंड के लौंदा द्वितीय विद्यालय में बनने वाले बूथ के मद्देनजर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ते देख वे चौंक गए। 

विज्ञापन


कड़ी धूप और गर्मी होने से जमीन काफी गर्म थी, इसके बावजूद बच्चे जमीन पर ही बैठकर पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय मॉडल हो गए हैं। यहां फर्नीचर नहीं है क्या? इस पर प्रधानाध्यापिका ने कहा कि फर्नीचर नहीं है। ऐसी ही हालत जिले के सैकड़ों स्कूलों में है, जहां आज भी बच्चों को पढ़ने के लिए टेबल-बेंच नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन

 
क्या बोले अधिकारी
प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम पंचायत के सहयोग से फर्नीचर लगाए जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय में भी शीघ्र ही फर्नीचर की व्यवस्था करा दी जाएगी। -सत्येंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें