चहनियां। रामगढ़ से मारुफपुर जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने पर एक वर्ष पहले गिट्टी गई थी। इसके विरोध में लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सड़क पर गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया। इससे मार्ग पर चलना भी मुश्किल हो गया है। नैढी के पास लगभग दो किमी तक सड़क पर गिट्टियां बिखरी है, वहीं बड़गांवा की तरफ भी डेढ़ किमी तक सड़क पर गिट्टियां बिखरी है और लोगों को चोटिल कर रही है। एक माह बाद रामगढ़ में कीनाराम महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें जिले के कोने कोने से लोगों के आने के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर से हजारो लोग पहुंचेंगे। ऐसे में रोड खराब होने से और दिक्कत होगी। प्रदर्शन करने वालों में संजय सिंह, रामराज यादव, उषा देवी, सरोज कुमारी, विनय गुप्ता, राजू यादव, दिलीप पांडेय रहे।
चहनियां। अवकाश के बाद सोमवार को बैंकों के खुलने पर सुरक्षा को देखते हुए बलुआ पुलिस ने निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न बैंक शाखाओं में पहुंच कर जांच पड़ताल की। क्षेत्र के चहनियां, रमौली, पपौरा, मारूफपुर, मजिदहां के बैंकों में जांच पड़ताल की। बैंकों में उपस्थित लोगों से पूछताछ की। निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बैंकों और आस पास के इलाकों में चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। संवाद