खंडवारी देेवी इंटर कॉलेज परिसर में मतदाता जागरूकता रैली शनिवार को निकाली गई।
चहनियां। रैली के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया।
रैली को खंड विकास अधिकारी सतीशचंद्र त्रिपाठी, डॉयरेक्टर डॉ. आशुतोष सिंह और जिले के दिव्यांग स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर चहनियां बाजार घूमते हुए फिर से विद्यालय में पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में छात्रों ने युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान, हम हैं जागरूक मतदाता, लोकतंत्र के भाग्य विधाता आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग इस समय मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटवाने या उसमें संशोधन करवाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। डॉयरेक्टर डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि यह पुनरीक्षण अभियान मतदाताओं की सहूलियत के लिए चलाया जा रहा है। राकेश यादव रौशन ने कहा कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को उनके घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर डॉ. नवनीत तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत यादव, बाबूलाल, अशोक सिंह, कपिलदेव मिश्र रहे।