फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पकौड़ी कोल पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राबर्टसगंज के सांसद पकौड़ी कोल के अमर्यादित भाषण वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है। बुधवार को अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने डीएम और एसपी से मुलाकात करके पत्रक सौंपा और सांसद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

अखिलेश सिंह ने कहा की सांसद पकौड़ी लाल कोल ने मंच से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। ऐसे सांसद के ऊपर देश द्रोह का मुकदमा हो तथा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उन्हें अपने दल से पद मुक्त करें व पार्टी की सदस्यता रद्द करें। इस दौरान अमित सिंह मिंटू, धीरज सिंह, हरिशंकर तिवारी, विशाल सिंह, चिंटू सिंह, प्रवीण राय, छोटू सिंह, प्रशांत सिंह, अजय, रंजन, विकाश, सत्यम मौजूद रहे। वहीं विभिन्न संगठनों के लोगों ने जिला मुख्यालय पर सांसद पकौड़ी लाल कोल का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसमें जन्मेजय सिंह, ट्विंकल सिंह, सोनू सिंह, भुपेंद्र प्रताप सिंह, अनुज सिंह बागी आदि मौजूद रहे। वहीं गजधरा स्थित आवास पर अनिल मिश्रा ने बैठक करके सांसद पकौड़ी कोल के बयान की भर्त्सना की। इस मौके पर रामसुधार मिश्रा, बेचन मिश्रा, दुर्गा सिंह, बृजेश सिंह, मनोज मिश्रा, अनिल पांडेय, रोशन तिवारी, नरेन्द्र देव मिश्रा, विरेन्द्र प्रताप सिंह, विरेन्द्र मिश्र, रजनीकांत तिवारी, मोनू सिंह, शिवम तिवारी, मिथिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें