फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली में सिंचाई विभाग के सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सदस्यों की बैठक बृहस्पतिवार को स्थानीय सिंचाई कालोनी के परिसर में हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के बढ़ाए गए महंगाई भत्ता के समान प्रदेश सरकार से भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ के जिला सचिव इं. रमाकुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को अधिक फायदा पहुंच रहा है। वहीं प्रदेश सरकार इस आदेश का अनुपालन न कर टाल-मटोल कर रही है जिससे उत्तर प्रदेश कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति के सदस्यों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार जल्द कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाती है तो सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ आगामी 26 अगस्त को धरना प्रदर्शन करने के साथ कैंडल मार्च निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें