जौनपुर में तिलकोत्सव में गए युवक की सड़क किनारे मिली लाश
बभनियांव गांव के लोग सुबह सैर के लिए निकले थे। जंघई-मछलीशहर मार्ग पर सड़क किनारे उन्हें एक युवक का शव दिखा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पैंट की जेब से मिले कागज के आधार पर शिनाख्त सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहनी मंसिल गांव के तूफानी चौहान(26) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सूचना घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को प्रयागराज के सैदाबाद गया था।