फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन चोर बंदी

Tue, 08 Sep 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम चंदौली-मझवार स्टेशन के पास से अंतर प्रांतीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पकड़े गए चोरों में एक पांच हजार का इनामी भी शामिल है।

चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने छह मोटरसाइकल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा  की है।
सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ चोर चोरी के वाहनों के साथ चंदौली-मझवार स्टेशन के सामने इकट्ठा हुए हैं।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ा।

चोरों की निशानदेही पर चंदौली, वाराणसी और रामनगर से चोरी की गई छह मोटरसाइकलें बरामद कीं।

बदमाशों की पहचान किशन चौहान और पिंटू निवासी बिहार और योगेश मौर्य निवासी वाराणसी के रूप में की गई है। सीओ ने बताया कि किशन कुमार को पूर्व में थाना लालगंज जिला मिर्जापुर की पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन



यह चंदौली और वाराणसी के विभिन्न थानों में वांछित चल रहा था।
उस पर चंदौली पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।


पुलिस टीम में सदर कोतवाल अवधेश कुमार सिंह,  अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह, गिरीश चंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, विनय दूबे, अमित यादव, अजय, विजय, राजेश राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें