फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से चोरी 

Tue, 05 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
चोरी के बाद ‌ब‌िखरा सामान
विज्ञापन
कूड़ा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में रविवार  की रात चोर एक बंद पड़े मकान में ताला तोड़कर शादी के लिए रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

 प्रेम स्वरूप सत्संगी का कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में मकान है। उनके दो पुत्र बाहर रहते हैं। जिसमें एक पुत्र कोलकाता में नौकरी करता है। दो माह पूर्व प्रेम स्वरूप अपनी पत्नी के साथ मकान में ताला  बंदकर पुत्र के यहां चले गए। मकान की रखवाली के लिए चाभी पड़ोसी को दी थी। रविवार की रात चोर आंगन की दीवार फांदकर घर में घुस गए  और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी और सभी बक्सों को इत्मिनान से  खंगाल डाला। सोमवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने ताला टूटा हुआ देखकर इसकी सूचना प्रेम स्वरूप के बहन को दी। उसने पुलिस को सूचना देने के साथ ही भाई को भी चोरी की बात बताई। मौके  पर पहुंचे कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने फोन से बताया कि आलमारी में 7-8 लाख रुपए मूल्य  के गहने थे। ये गहने दिसंबर में अपने पुत्र की शादी के लिए बनवा कर  रखे थे। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी शमीम सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित के मंगलवार को वापस लौटकर आने के बाद तहरीर देने की बात हुई  है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें