फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का केस दर्ज कराकर पलटी बयान से पलटी महिला, लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप

Tue, 05 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक महिला पर लोगों को दुष्कर्म के झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगा है। आरोप है कि अलग-अलग नाम-पते से महिला कथित तौर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर आरोपियों के परिजन से समझौते के नाम पर पैसा ऐंठ लेती है। 
विज्ञापन


इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दुष्कर्म मामले के आरोपी व्यक्ति के परिजन ने सोमवार को एसपी ग्रामीण अभिषेक यादव से शिकायत की है। एसपीआरए ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। महिला का पति दिल्ली में उबर कैब चालक था और दुष्कर्म के मामले में आरोपी है।
 
पिछले दिनों इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हल्द्वानी निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि पति से झगड़े के चलते उसे नौकरी की जरूरत थी। नौकरी के लिए उसे किसी ने बबली शर्मा से मिलवाया था। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जबकि वह सात माह की गर्भवती थी। अगले दिन उसने इकोटेक थाने में मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


जिसके आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी के परिजन ने अपनी तरफ से महिला के बारे में जानकारी की। आरोप है कि महिला इससे पहले दूसरे नाम और नोएडा के पते से मेडिकल स्टोर संचालक सतवीर शर्मा पर नौकरी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

बाद में महिला ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई थी। आरोप है कि दोनों मामलों में फोटो एक ही महिला का लगा है। आरोप है कि पीड़ित के परिजन इस मामले में जांच अधिकारी से मिलकर शिकायत की थी लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें