फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे के लिए मारपीट

Tue, 01 Mar 2016 01:37 AM IST
Fight for control of houses
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने रमाकांत चौबे के घर पर हमला बोल कर उनकी पत्नी तारा चौबे को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


बाद में अचेतावस्था में तारा को घर के बाहर छोड़ कर भाग निकले। सूचना पाकर तीन घंटे बाद पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


रमाकांत चौबे अपनी पत्नी तारा चौबे और भतीजी विद्या चौबे के साथ हिनौली में अपने मकान में रहते हैैं। सोमवार को रमाकांत किसी काम से चंदौली गए हुए थे। इसी बीच दो दर्जन महिला और पुरुष घर में घुस आए और तारा और विद्या की पिटाई शुरू कर दी। दोनों जान बचाकर घर से बाहर भागी, लेकिन सड़क पर भी दोनों को पीटा गया। साथ ही उनका सामान फेंक दिया गया।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर भी कोई नहीं आया। हमलावरों ने रमाकांत के पड़ोसी संतोष कुमार की चहारदीवारी को भी तोड़ दिया। पीड़ितों ने इसकी सूचना रमाकांत को दी और इसके बाद 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया।


 एंबुलेंस से तारा को राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया। तारा चौबे ने आरोप लगाया कि उसके मकान को कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसी वजह से पिछले वर्ष उसके घर में आग लगा दी गई थी और डकैती भी हुई थी।


इसकी तहरीर कई बार कोतवाली में दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कुछ लोगों ने उनकी भूमि का जबरन रजिस्ट्री भी करा ली है। आरोप लगाया कि हमलावरों ने दो हजार रुपये सहित अन्य सामान भी लूट लिए हैं। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें