फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब बरामद, तीन बंदी

Sat, 19 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को पकड़ा। 
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 80 बोतल  अंग्रेजी शराब बरामद की। जीआरपी ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जीआरपी के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को दिन में साढ़े 11 बजे जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय हमराहियों के साथ प्लेटफार्म एक और दो पर संदिग्ध लोगों और सामानों की जांच कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि प्लेटफार्म तीन और चार के बीच कुछ लोग प्लास्टिक की बोतल वाली महंगी अंग्रेजी शराब तीन बोरियों में भरकर बेचने के लिए कहीं ले जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं। 
सूचना पर इंस्पेक्टर पहुंचे तो तीनों उन्हें देखकर सहम गए। पूछे जाने पर उन्होंने पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस टीम उन्हें बोरियों समेत थाने ले आई। बोरी खोलकर देखा तो उसमें 80 बोतल विदेशी शराब मिली। कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने बताया कि शराब लेकर वे पटना जाने वाले थे। वहां उसे महंगे दामों में बेच देते। 
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में संदीप निवासी जमानियां जिला गाजीपुर, शिवकुमार निवासी गोधारी, जिला रोहतास, बिहार और राधेश्याम निवासी मधेपुर, जिला मधुबनी, बिहार के निवासी हैं।  त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों पर 60 एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें