क्षेत्र के लक्ष्मनपुर दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे महुंजी गांव निवासी प्रत्युष सिंह के घर गुरुवार की शाम पहुंची पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई।
इश्तेहार चिपकाकर कुर्की की जानकारी दी। बरहनी विकास खंड के लक्ष्मनपुर गांव में 29 अक्तूबर को गली के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ितों ने कंदवा थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। नामजद चार आरोपियों में से दो लोगों को तो पुलिस ने जेल भेज दिया था और एक आरोपी की अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एक नामजद आरोपी महुंजी गांव निवासी प्रत्युष सिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहा हैं। इससे परेशान पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से धारा 82 के तहत कार्रवाई का आदेश प्राप्त किया। कंदवा थानाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी ने बताया एक महीने के अंदर वांछित अभियुक्त आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। वहीं कुर्की के लिए महुंजी में पुलिस की डुगडुगी से साफ हो गया है तकि पुलिस सियासती रसूख के प्रभाव में आने वाली नहीं है। इस दौरान एसआई दुर्गादत्त यादव, गणेश यादव, राकेश यादव, मुन्ना यादव और डायल 100 की पुलिस टीम मौजूद रही।