फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा के बौरहवा बाबा मंदिर के समीप गोली लगने से मृत राजन का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम बुढ़ेपुर स्थित आवास पर पहुंचा। शव मिलते ही परिवार में एक बार फिर कोहराम मच गया। परिवार वालों के रोने की आवाज से आसपास के लोगों के दिल दहल गए।
विज्ञापन

सोमवार की शाम अंधाधुंध फायरिंग में राजन सिंह की मौत हो गई थी जबकि भाई गोपाल, जय सिंह और धानापुर कस्बे का इसरार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। राजन के पिता शिव कुमार सिंह तो सुध बुध ही खो बैठे हैं। एक बेटे की मौत हो गई और दूसरा बेटा अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। शाम को शव आते ही पूरा गांव मृतक के घर उमड़ पड़ा। बाद में गांव ही गंगा घाट पर राजन का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी पांडेय, थानांध्यक्ष शहाबगंज अशोक मिश्र, थानाध्यक्ष बलुआ धीरेंद्र सिंह, थानांध्यक्ष कंदवा, थानांध्यक्ष धीना, इंस्पेक्टर सकलडीहा दल बल के साथ मौजूद रहे। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मृतक के घर पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। कहा कि किसी भी आरोपित को छोड़ा नही जाएगा चार टीम गठित कर फुटेज, सर्विलांस, स्वाट टीम के माध्यम से गैर जनपद सहित हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें