रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के वजीनगर गांव में महावीर का शव सोमवार को पापुलर के पेड़ पर लटका मिला था। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव वजीनगर निवासी महावीर( 45) का सोमवार को सुबह को उसके भाई ओमप्रकाश में पेड़ पर लटका देखा था। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए थे। बाद में सूचना के बाद सिविललाइंस पुलिस भी आ गई थी।जहां बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।जहां बाद में शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिवार के हवाले कर दिया था। अब इस मामले में मृतक के भाई ओमप्रकाश ने अज्ञात के तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई की किसी ने हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।