सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों किशोरी के साथ छेड़खानी व जहर दिए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। गुुरुवार को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री अनिल राजभर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिसपर राज्यमंत्री ने आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
कोतवाली क्षेेत्र के एक गांव में दस मई को 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी व जहर दिए जाने की अफवाह के बाद से क्षेत्र में बवाल मच गया था। नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ हंगामा मचाया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के लोगों ने मंत्री अनिल राजभर के आवास पर मिलकर ज्ञापन सौपा। शीघ्र ही गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर शैलेंद्र पांडेय, डब्बू दीक्षित, रवि पांडेय, मोनू पांडेय, अमित पांडेय, कौशलेंद्र पांडेय, विनय पांडेय, मुरलीधर पांडेय, विनय पांडेय मौजूद रहे।