फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सात आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी और बसंतपुर के ग्रामीणों के बीच गुरुवार की शाम को हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने एक पक्ष से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने छह नामजद और पंद्रह अज्ञात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए बसंतपुर गांव के बाहर दो एसओ सहित पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम मामूली विवाद में बसंतपुर और बिसुंधरी गांव के ग्रामीणों में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। घटना के दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी लेकिन ग्रामीणों के आगे पुलिस की एक नहीं चली। इस दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस की तरफ भी पत्थर फेंके और एक मड़ई में आग लगा दी। इससे छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां दो लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। बहरहाल भाजपा नेता और घटना केभ़ुक्तभोगी प्रमोद सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली में दूसरे पक्ष के रणजीत यादव, गोलू यादव, विष्णु यादव, बोधन यादव, साहिल यादव व राहुल यादव समेत पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नामजद सहित सात आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद चालान कर दिया। घटना के बाद दोनों ही गांवों में तनाव की स्थिति बनी रही। गांव के बाहर पुलिस और पीएसी तैनात रही वहीं सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल और कोतवाल अश्विनी चतुर्वेदी पूरे दिन गांवों का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें