फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नेवादा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गली निर्माण के दौरान पूर्व में हुए विवाद को देखते हुए पीएसी व पुलिस फोर्स की उपस्थिति में गांव की गली का निर्माण बुधवार को शुरू हुआ।
विज्ञापन

पूर्व में भी कई बार नवादा गांव में गली के पक्कीकरण के लिए कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन गली निर्माण के दौरान गांव के रामजी मौर्य द्वारा यह कह कर कार्य को रुकवा दिया जाता रहा है कि गली के खङंजा मार्ग में मेरा निजी जमीन पड़ रहा है। इसके साथ ही रास्ते के बगल से नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। डेढ़ माह पूर्व इसी गली विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी का तेल शरीर पर जलाकर कर आत्म दाह करने की कोशिश की गई थी। मार्ग को पक्कीकरण होने से रोक दिया गया था। जबकि बढ़ते विवाद को देखते हुए अधिकारियों द्वारा दो बार जमीन की नापी भी कराई गई। जमीन नापी के क्रम में तीन डिसमिल रोड की जमीन राम जी के प्लाट में ही निकल रहा था। थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि गली का पक्कीकरण निर्माण जिला पंचायत के फंड से कराया जा रहा है। विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा मुझे भी एक लेटर 14 जून को मिला है। नेवादा गांव में रास्ते के पक्कीकरण करने के लिए मंजूरी मिला है। योजना मे नाली निर्माण के लिए मंजूरी नहीं मिली है। रामजी मौर्या द्वारा रास्ते मे अपनी निजी जमीन एवं नाली निर्माण करने की बात भी कही जाती है। इसी को लेकर उनके द्वारा निर्माण कई बार रोका जा चुका है। पूर्व मे हुए विवाद को ध्यान मे रखकर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें