फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तमंचे व चार कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए जांच अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नगर के विभिन्न स्थानों से तीन लोगों को तीन तमंचे व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नगर में जांच अभियान चलाया। चंदासी गांव जाने वाली सड़क पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो गोली बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुजीत हलवाई काली महाल का रहने वाला है। इसके अलावा पुलिस ने रोजा कालोनी के पास से प्लांट डिपो निवासी गौतम अग्रवाल को तमंचा व एक कारतूस और मो. इस्लाम उर्फ छोटका को भी तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस का जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें