फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर से बरामद की 22 लाख की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अवैध तरीके से बिहार में आपूर्ति के लिए जा रही है अंग्रेजी शराब की 480 बोतलें व 9984 शीशियां शराब एक कंटेनर से रविवार की देर रात मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बरामद की है। इसके साथ ही कंटेनर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 22 लाख रुपये है। यह खुलासा सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार की रात लगभग ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली की एक कंटेनर में शराब की बोतलें भर कर बिहार आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर मन्नापुर तिराहे के पास जांच शुरू की गई। शक के एक कंटेनर को रोक कर उसकी जांच की गई तो उसमें घरेलू सामान के बीच छिपाकर शराब की पेटियां रखी गई थीं। जिसे बरामद कर लिया गया। पकड़ा गया चालक लखी राम हरियाणा प्रांत के भिवानी जिला स्थित चेहड़कला गांव का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शराब हरियाणा से लाकर बिहार में सप्लाई में की जानी थी। शराब बरामद करने वाली टीम में एसआई मनोज तिवारी, शिवाकांत पांडेय, राकेश सिंह, हेडकांस्टेबल सत्यनारायण राय, कांस्टेबल अवधेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें