अमर उजाला ब्यूरोमुगलसराय । कोतवाली अंतर्गत पथरा गांव स्थित गांधी नगर मोहल्ला निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी के मकान में चोरों ने उस वक्त धावा बोल दिया जब वे लोग घर बंद कर शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिर्जापुर गए हुए थे । चोरों ने घर में रखे दस हजार रुपए नगद, लैपटाप व गहनों हाथ साफ कर दिया, जिसकी कीमत पीड़ित ने लगभग दो लाख रुपये बतायी । गुरुवार की सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पीड़ित को दी । देर शाम पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई।
रिटायर्ड रेलकर्मी टीपी श्रीवास्तव पथरा स्थित गांधी नगर मोहल्ले में मकान बनाकर रहते हैं। बीते तीन नवंबर को परिवार विवाह पड़ने चलते वे घर बंद करने परिवार संग मिर्जापुर चले गए थे । मकान बंद देख चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए धावा बोल दिया और कमरे में सामान पर हाथ साफ कर दिया गुरुवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी फोन से भवन स्वामी को दी । इसके बाद जब भवन स्वामी टीपी श्रीवास्तव घर पर पहुंचे तो देखा कि आलमारी और बक्से में रखे दस हजार रुपए नगद, लैपटाप सहित गहने गायब हैं। बाद में उन्होंने कोतवाली में लिखित तहरीर दी । कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।