अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद गांव की दलित बस्ती में शनिवार को जुआ खेलने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से चले ईंट पत्थरों में एक महिला सहित कई लोग जख्मी हो गए। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
गांव में शनिवार को कुछ बच्चे जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलने के बाद बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस विवाद में बच्चों के अभिभावक भी कूद पड़े और उनमें मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान चले ईंट-पत्थर में टेनी की पत्नी जिलावती देवी (60) घायल हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें कई लोगों को चोटेें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई जहां उनका मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संवाद