फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास के माध्यम से अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। न्याय पंचायत सैदूपुर के धन्नीपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बने प्रोजेक्टर कक्ष का उद्घाटन शनिवार की शाम मुख्य अतिथि बीईओप्रकाशचंद यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि शासन की मंशा के रूप प्रेरणा लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए बच्चों को स्मार्ट क्लास के जरिए शिक्षा प्रदान करनी है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने से वे पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करेंगे। साथ ही उन्हें अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की तरह शिक्षा ग्रहण करने में निपुण होंगे। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तरह सारी सुविधाएं उन्हें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिलेगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से जहां बच्चों को ऑनलाइन के शिक्षा प्रदान करने में मदद प्रदान होगी वहीं मोहल्ला क्लास में बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ने में काफी सहूलियत होगी। कम्पोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक चंचल व मंगरौर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने बीईओ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर कृष्णानंद पांडेय, विनोद मौर्य, अजय सिंह, लक्ष्मी नारायण, तनवीर आलम, तनवीर आलम, हौसला पांडेय मौजूद रहे। अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें