फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजत तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दी। घटना की जानकारी होते ही एएसपी समेत सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि गांव में लगी आंबेडकर की मूर्ति का हाथ टूटा मिला। यह देख लोगों में आक्रोश भड़क उठा। देखते ही देखते आंबेडकर प्रतिमा का हाथ टूटे होने की बात पूर गांव में फैल गई। बाद में लोगों ने बलुआ थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को घटना के बाबत जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर एडिशनल एसपी दयाराम, बुलआ थाना प्रभारी समेत विधायक प्रभुनारायण सिंह मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। विधायक ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर देश के संविधान निर्माता है। उनके मूर्ति के साथ ऐसा कृत्य किया जाना निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खंडित मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति स्थापित की जाए। बलुआ पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें