फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: काबुल में फंसा चंदौली का युवक, पासपोर्ट लेकर भाग गया है मालिक

Tue, 17 Aug 2021 01:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सूरज चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में लेने के बाद स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। सोमवार को जहाज पर चढ़ने के लिए लोगों का दौड़ना और जहाज पर लटके तीन लोगों की गिरने से मौत इसकी भयावहता की कहानी बयां करने के लिए काफी है।

विज्ञापन


काबुल में चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक के अमोघपुर निवासी बुद्धिराम चौहान का छोटा बेटा सूरज चौहान भी फंसा हुआ है। सूरज काबुल में वेल्डर का काम करता था। उसका मालिक भाग गया है, सभी कर्मचारियों का पासपोर्ट भी उसके पास है।

ऐसे हालात में सूरज को समझ नहीं आ रहा कि वह करे तो क्या करे। उसने कल अपने परिवार से बात की और बताया कि मैं बहुत परेशान हूं। हम लोग एक कमरे में बंद हैं। जिसके बाद से पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता सरकार से अपने बेटे को लाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं सूरज ने एक वीडियो भी भेजा है, जिसमें वह एक कमरे में कई लोगों को बंद दिखा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूरज चौहान के घर मे भी भय का माहौल है। घर के लोग डरे सहमे हैं। पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिवार के लोग सरकार से अपने बेटे को सुरक्षित अपने घर वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के 18 लोगों के अफगानिस्तान के काबुल में फंसे होने की बात सामने आई है। इसमें चंदौली का सूरज भी है। अफगानिस्तान के हालात जानने के बाद सूरज के पिता बुद्धिराम के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वो रोते हुए सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि हमारे बेटे को हमारे बस वापस ला दीजिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें