फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः रेलवे ट्रैक तोड़ते हुए बेपटरी हुआ बख्तियारपुर गया मेमू पैसेंजर का गार्ड कोच

Sun, 20 Mar 2022 10:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

कोच का पिछला पेंटोग्राम ओएचई तार में फंस गया। ट्रेन में 12 कोच लगे थे। यह संयोग था कि ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन पर शनिवार की रात बख्तियारपुर गया मेमू पैसेंजर का गार्ड कोच रेलवे ट्रैक को तोड़ते हुए बेपटरी हो गया। कोच का पिछला पेंटोग्राम ओएचई वायर में फंस गया। इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर डीआरएम सहित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दुर्घटना राहत यान की सहायता से चार घंटे के प्रयास से कोच को पटरी पर लाया गया। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। शनिवार को बख्तियारपुर-गया मेमू शाम 07.20 बजे गया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते हुए पैसेंजर प्वाइंट नंबर 370 बी से ट्रैक चेंज कर रही थी।

इसी बीच ट्रेन का पिछला गार्ड ब्रेक कोच संख्या इसीआर 218393 प्वाइंट से पांच मीटर आगे दिल्ली दिशा में टीसी नंबर 361 एटीएफ पर ट्रैक से नीचे उतर गया। कोच 15 से 20 मीटर स्लीपर तोड़ते हुए जाकर रुक गई। कोच का पिछला पेंटोग्राम ओएचई तार  में फंस गया। ट्रेन में 12 कोच लगे थे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

तेज गति से नहीं चल रही थी ट्रेन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
11 कोच लाइन नंबर दस पीएफ नंबर एक बी पर प्रवेश कर चुकी थी। यह संयोग था कि ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना से स्टेशन पर खलबली मच गई। आनन फानन इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पाकर सुबह साढे आठ बजे दुर्घटना राहत वैन पहुंची। गार्ड ब्रेक कोच को 10.25 बजे ट्रैक पर चढ़ाया गया।
विज्ञापन

घटना की जांच के आदेश

इस घटना के कारण गया-किऊल पैसेंजर समय 7.30 बजे से 12 बजे तक विलंबित रही। घटना की जानकारी होते ही  हाजीपुर से पीसीएसओ व पीसीइ और मंडल मुख्यालय से डीआरएम राजेश पांडेय, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। डीआरएम राजेश पांडेय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें