सकलडीहा। डाला छठ के मद्देनजर मंगलवार को बीडीओ राजेश नायक ने कस्बा स्थित प्राचीन शिव सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवर में गंदा पानी गिराने और कूड़ा करकट फेंके जाने की शिकायत पर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत को ऐसे लोगों को चिह्नित कर पारंपरिक जलस्रोत के संरक्षण और जल प्रदूषण निवारण व नियंत्रण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
कस्बा स्थित पुराने प्राचीन शिव सरोवर पर प्रतिवर्ष डाला छठ का आयोजन किया जाता है। विगत कुछ सालों से जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सरोवर का पानी दूषित होने लगा है। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा घरों का गंदा पानी और कूड़ा करटक सरोवर में फेंका जा रहा है। इससे व्रती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर बीडीओ ने प्राचीन शिव सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवर में गंदा पानी गिरने व कूड़ा करकट देख नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत से ऐसा करने वाले लोगों को चिह्नित कर जलस्रोत को गंदा करने के तहत नोटिस भेजकर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अंत में ग्राम प्रधान को व्रती महिलाओं की सुरक्षा व लाइट की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजंरगी पांडेय, आलोक पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सेठ मौजूद रहे।