फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ बोरी गेहूं बेचने के आरोप में कोटेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। एसडीएम अजय मिश्रा की सूचना पर बृहस्पतिवार को पूर्ति विभाग की टीम के साथ टांडाकला में कोटेदार के यहां छापेमारी की। इस दौरान 101 बोरी गेहूं बेच दिये जाने व 73 बोरी चावल स्टॉक से ज्यादा मिलने पर बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, विभागीय कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कम्प हुआ मचा है।
विज्ञापन

एसडीएम अजय मिश्रा की सूचना पर क्षेत्रीय खाद निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, प्रभारी पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव सहित अन्य टीम ने टांडाकला गांव के कोटेदार के यहां छापेमारी की। जहां 101 बोरी गेहूं बेच दिये जाने के साथ ही स्टॉक से ज्यादा 73 बोरी चावल बरामद मिलने का मामला सामने आया। वितरण में भारी धांधली और काला बाजारी की शिकायत पुष्ट होने पर अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि खाद्यान वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही और कालाबाजारी बर्दाश्त नही किया जायेगी। कालाबाजारी की शिकायत पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें