सैयदराजा। थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ईदगाह रोड स्थित बंद पड़ी राइस मिल में घुसे चोरों ने सोमवार की देर रात वहां खड़ी बोलेरो से स्टपेनी, बैटरी, टेप, डीजल व गाड़ी के कागजात निकाल लिया। इसके बाद गाड़ी में आग लगा दी। इस दौरान मील में बंधी बछिया भी आग की चपेट में आ गई और झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में ईदगाह के पास अखिलेश कुमार पांडेय की राइस मील है। राइस मील काफी समय से बंद चल रही है। बीती देर रात राइस मील में घुसे चोरों को जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने राइस मील के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी से स्टेपनी, टेप, बैटरी, डीजल के साथ गाड़ी के कागजात भी निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। गाड़ी जलने के दौरान तेज धमाका हुआ। जिसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी राइस मील मालिक अखिलेश कुमार पांडेय को दी। वहीं गाड़ी के पास ही बंधी बछिया भी आग की चपेट में आ गई और झुलसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अखिलेश पांडेय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।