फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब लगाए बैठे आस, पैसे और पहुंच वालों को मिल गया पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर में आवास के आवंटन में हुई धांधली की चर्चा काफी जोरों पर है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं कार्यदायी संस्था के जेई को निलंबित भी किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास उन्हीं को मिले जिनके पास पैसे और पहुंच थे। वहीं कई पात्र आवास आवंटन के लिए पिछले दो वर्षों से नगर पंचायत कार्यालय व डूडा विभाग का चक्कर काट रहे हैं। सूत्रों की माने तो केवल उसी का आवास पास हुआ जो विभाग के लोगों की जेब गर्म कर रहे थे। आवास आवंटन में पात्र व अपात्र की जांच नगर पंचायत कर्मचारी व डूडा विभाग के कर्मचारी भी करते हैं। इसके बावजूद कई अपात्र को भी आवास का पैसा दे दिया गया है जिससे आवास योजना में भ्रष्टाचार की शंका हो रही है। लोगों ने आवास आवंटन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर 13 निवासी मो. जावेद ने बताया की लगभग एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत कार्यालय में पत्नी नजमुननिशा के नाम से आवास का फ़ॉर्म भरा था लेकिन आज तक आवास का पैसा आवंटित नहीं हुआ है। इससे परिवार के लोग जर्जर आवास में रहने को विवश हैं। वहीं बाद में आवास का फार्म भरने वालों को आवास बनाने का धन मिल गया है।
वार्ड नंबर 11 किदवई नगर निवासी मंजू देवी के पति मनोज मौर्य ने बताया कि एक बार दो वर्ष पहले आवास का फार्म भरा जो रिजेक्ट हो गया। इसके बाद दोबारा फार्म भरा लेकिन अभी तक आवास का आवंटन नहीं हुआ है।विभाग में जाते हैं तो बस आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार दीनदयाल नगर निवासी रमावतार चौरसिया ने बताया कि जब आवास का फार्म भरा तो मुझे विभाग ने अपात्र कर दिया जबकि वे इस योजना के पात्र हैं। बाद में फिर से फार्म भरने पर पात्र की लिस्ट में नाम तो आ गया लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी आवास बनाने का पैसा नहीं मिला है।
वार्ड नंबर 11 किदवई नगर निवासी आसमां बेगम ने बताया कि घर का खर्चा बुनाई से किसी तरह चलाता है। दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी होने पर खुशी हुई पर दो बार आवास के लिए फार्म भरने के बाद भी आज तक आवास का पैसा नहीं मिला है जबकि नगर में अपात्रों को आवास मिल गया है।
सैयदराजा नगर पंचायत में पीएम आवास में हुई लापरवाही संज्ञान में हैं। उसकी जांच की जा रही है। दीपावली के बाद जांच में और तेजी आएगी। जो दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अविनाश कुमार, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें