फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के तटवर्ती गांवों में चलने लगी नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में गंगा का रौद्र रूप लगातार दिख रहा है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ आ गई है। स्थिति यह है कि गांव की गलियों में नाव चलने लगी है। वहीं लोग घरों को छोड़ कर बाढ़ चौकियों में शरण ले रहे हैं। चहनियां के मारूफपुर स्थित बाढ़ चौकी में 150 लोगों ने शरण ली है। गलियों में कमर भर पानी की वजह से गांवों का संपर्क कटने लगा है। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार अभी गंगा के बढाव में कमी नहीं आयी है। बुधवार की शाम तीन बजे गंगा खतरे के निशान 71.26 मीटर से 83 सेमी उपर बह रही है। तीन बजे गंगा का जल स्तर 72.09 मीटर रहा। वहीं प्रतिघंटे एक सेमी की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव जारी रहा।
विज्ञापन

गंगा के जल स्तर में कमी नहीं आ रही है। दिन प्रतिदिन खतरा बढ़ता ही जा रहा है। अगस्त माह में जिस तेजी से पानी बढ रहा है। उससे लोग 1978 में आई बाढ़ को याद करने लगे हैं। उस समय गंगा का जल स्तर 73.901 मीटर तक गया था।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार गंगा का पानी सूजाबाद गांव में घरों में घुसने लगा है। बाढ़ से डोमरी, रतनपुरा, कुंडा खुर्द, बहादुरपुर ,मढिया, चौरहट आदि गांव घिरे हैं। वहीं डोमरी रतनपुर मार्ग पर पानी से तीन फीट तक संपर्क मार्ग कट गया है। चहनियां संवाददाता के अनुसार गंगा का पानी बलुआ घाट के बाद बलुआ बाजार और गांवों को अपनी आगोश में ले चुका है। गंगा तटवर्ती नादी निधौरा, कांवर, सराय, विजयीपुरा, महुअरिया आदि गांवों में पानी पहुंच गया है। गंगा का पानी बाणगंगा नदी में भी प्रवेश कर भुसौला होते हुए रामगढ़, बैराठ, सिंगहा की सड़क तक पानी पहुंच गया है। इसी तरह कांवर, महुअरिया, बिसूपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ , डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, पूरा गणेश, सोनबरसा, महमदपुर, सरौली, टांडा कला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर गांव की गलियों में नाव चलने लगी है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं वहीं कुछ लोग बाढ़ चौकियों की शरण ले रहे हैं। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नौघरा, बुद्धपुर, हिंगुतरगढ़, दीयां-रामपुर, प्रसहटां, गद्दोचक, नेकनामपुर, करीं, नादीं, नरौली, नगवां, अमादपुर, मेढ़वां, सकरारी, कोहणां, पपरौल, प्रहलादपुर, गुरैनी आदि गांवों में पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

चहनियां। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए मारूफपुर चौकी में 150 बाढ़ पीड़ित लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। वीं 170 पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई है।
पड़ाव। गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ खतरनाक हो गया है। स्थिति यह है कि सड़क पर बाइक लेकर निकलने में भी खतरा हो गया है। बुधवार की शाम कुंडा खुर्द निवासी भूपेन्द्र यादव की बाइक पानी बह गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
कुंडाखुर्द निवासी भूपेन्द्र यादव बुधवार की शाम साढ़े चार बजे किसी काम से पड़ाव आया था। वह वापस जा रहा था। अभी वह कुंडाखुर्द ताल के समीप पहुंचा था कि सड़क पर पानी बहने से गड्ढे को वह नहीं देख पाया। गड्ढें में फंसकर बाइक पलट गई। जब तक भूपेन्द्र संभालता पानी के तेज बहाव में बाइक बह गई। काफी तलाश के बाद बीस मीटर की दूरी पर बाइक मिली।
पीडीडीयू नगर। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनप्रतिनिधि भी लगातार इलाके का भ्रमण करहे हैं। इसी क्रम मेमं बुधवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने को कहा। वहीं नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने बाढ़ ग्रस्त सहजौर, मवई और बहादुरपुर इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान विकास सिंह, रामचंद्र मौर्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें