फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के कर्मियो ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वेतन, पेंशन, पदोन्नति समेत अन्य मांगों व विभागीय समस्याओं का निस्तारण न होने को लेकर कृषि विभाग के कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन जानबूझकर मांगों को लंबित कर रहा है। चेताया कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार कर और उग्र आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने कहा, शासन स्तर पर वेतन विसंगति, कैडर रिव्यू, राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जाना, रिक्त पदों पर नियुक्ति, सेवा समाप्ति, पदोन्नति समेत तमाम मांगों से शासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन हर बार आश्वासन के सिवाय और कुछ हासिल नहीं होता। बताया कि विरोध का क्रम 15 सितम्बर तक चलता रहेगा। 22 को मुख्यमंत्री को नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर विरोध जताएंगे। छह अक्टूबर को लखनऊ स्थित कृषि निदेशालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्षता राधारमण मिश्र ने किया। यहां महामंत्री अंबा प्रकाश शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें