फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरित दिशा में आ रहे ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर दांडी ताल के पास मंगलवार की शाम विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद बाइक काफी तेजी से जाकर डिवाइडर से भी टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवकों को पुलिस ने रामनगर स्थित लाल बहादुर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के कनेटी गांव निवासी सूर्यबली चौहान (35 वर्ष) और वाराणसी क्षेत्र के पंचक्रोशी निवासी बुद्धू चौहान (25 वर्ष) बाइक से सवार होकर वाराणसी से चंदौली के मवई कला गांव में अपने मामा की शादी में शामिल होने आ रहे थे। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर शाम के करीब पौने चार बजे दांडी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में उनकी बाइक का जोरदार टक्कर हो गया। ट्रक में टक्कर होने के बाद बाइक काफी दूरी सड़क पर घसीटते हुए डिवाइडर से भी जा टकराई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय भिजवाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक के नंबर प्लेट से पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने ट्रक को जलीलपुर चौकी में लाने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पड़ाव। दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की सूचना के बाद पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। बुद्धु की पत्नी सुंदरी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसने कहा कि बिना हमलोगों को सूचना दिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कैसे भेज दिया। इस बात पर नाराज परिजनों ने पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग जाम कर दिया। जलीलपुर चौकी प्रभारी कृष्णकुमार गुप्ता और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद करीब 20 मिनट बाद परिजन माने और सड़क से हटे। इतने देर में दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।संवाद
विज्ञापन

पड़ाव। सड़क हादसे में मृतक युवक बुद्धु के पिता मनोज चौहान की मृत्यु भी छह महीने पूर्व हुई थी। वह किसी तरह ठेला पर सब्जी बेचकर परिवार चलाता था। बुद्धु की शादी चार वर्ष पूर्व इलाहाबाद निवासी सुंदरी से हुई थी। उससे बुद्दु की एक डेढ साल की बच्ची रानी भी है। वहीं उसकी पत्नी इस समय गर्भवती भी है। एक तरह से परिवार को दुखों का पहाड़ टूट गया है। घटना स्थल पर जुटीं परिवार की महिलाओं की करूण चित्कार सुनकर आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गई। वहीं सूर्यबली के तीन लड़के और एक लड़की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें