फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 19 Apr 2021 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चंदौली जिले में धानापुर थाना क्षेत्र के डबरिया गांव के समीप सोमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक धीना के हिनौता गांव निवासी थे।  

विज्ञापन


धीना थाना के हिनौता गांव निवासी राजकुमार (30) और मेघनाथ राम (30)  बाइक से धानापुर आए थे। काम समाप्त होने पर करीब साढ़े तीन बजे दोनों घर जा रहे थे। राजकुमार बाइक चला रहे थे और हेलमेट भी लगा रखी थी। रास्ते में धानापुर-अवहीं मार्ग पर डबरिया गांव स्थित नगुवा बाबा मंदिर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को धानापुर सीएचसी ले आई। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान धीना थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी के रूप में हुई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें